पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुराचार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुराचार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में 16 साल की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता किसी कारण की वजह से अपने नाना नानी के यहां क्यारदा के एक गांव में रहती थी जबकि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाला लड़का अनीश मिश्रवाला का रहने वाला था।

पीड़िता ने बताया कि युवक उससे शादी का वादा कर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाता था तथा कुछ सप्ताह पहले अनीश अपने दोस्त साजिद को लेकर आया, तथा अपने दोस्त अनीश की तारीफ दारी में बोलने लगा कि वह अब उसे तंग नहीं किया करेगा तथा यह बात कहकर पीड़िता को साजिद के घर बातचीत के लिए बुलाया।

जानकारी के मुताबिक उस समय घर पर कोई नहीं था। इसके बाद साजिद ने दरवाजा बंद कर दिया और फिर साजिद के दरवाजा बंद करने के बाद हनीश युवती से दुराचार करने लगा।

युवती के साथ हुई इस वारदात के बाद वह अपने नाना नानी के घर से लौट आई बावजूद इसके अनीश उसके घर चक्कर पर चक्कर काटता रहा लगभग 8 से 10 दिन पहले अनीश उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर पांवटा साहिब ले आया तथा उसे कोई मादक पदार्थ खिला पिलाकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।

पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हनीश उसे उसी हालात में छोड़कर चला गया। घर लौट कर पीड़िता ने पूरी वारदात का जिक्र पिता से किया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!