प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा, अजय कंवर को बनाया महासचिव…

प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा, अजय कंवर को बनाया महासचिव…

सतौन में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन का चुनाव किया गया। जिसमें राजेंद्र शर्मा सर्वसम्मति अध्यक्ष व अजय कंवर को महासचिव चुना गया।

रविवार को सतौन बीआरसीसी कार्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन के चुनाव
ढांग रूहाना के सीएचटी जगत सिंह के अध्यक्षता में हुए संपन्न हुए। जिसमें पर्यवेक्षक- चन्द्रमणी शर्मा, खतरी राम, रणसिंह चौहान व रामलाल हांडा की देखरेख में हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन का अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, सुरेखा ठाकुर, महासचिव अजय कंवर, कोषाध्यक्ष प्रताप तोमर आदि को चुना गया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीआरसीसी सतौन प्रताप ठाकुर, रंगीलाल तोमर, रंगी पुण्डीर,मदन शर्मा, सुरेंद्र तोमर,आशा तोमर,नेत्र सिंह,मंगीराम ठाकुर, सुनील कंवर,रण सिंह ठाकुर, मनीष, चौहान,रणसिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!