शिमला में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

शिमला में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

सड़क हादसे में एक शिमला व दो कुल्लू के युवकों की मौत

देर रात पेश आया ये भयानक सड़क हादसा, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…

न्यूज़ एप/शिमला

राजधानी शिमला जिले के तहत बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हैं। जहाँ एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना खतरनाक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी अनुसार शिमला जिले के रामपुर के थाना कुमारसैन के तहत यह घटना पेश आई है। बुधवार देर रात को बड़ा गांव रोड पर यह स्कोर्पियो हादसे का शिकार हुई है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान हिमांशु (17) गांव कन्ना भरेड़ी कुमारसैन, आदित्य वर्मा (22) निरमंड और देवराज (21) गांव बायाल (कुल्लू) के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!