खिलाड़ी का काम खेलना है राजनीति करना नहीं: प्रियंका नेगी

खिलाड़ी का काम खेलना है राजनीति करना नहीं: प्रियंका नेगी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

खिलाड़ी का काम खेलना होता है राजनीति करना नहीं यह बात राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने पांवटा साहिब में आयोजित 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के दौरान अपने संबोधन में कही। प्रियंका नेगी ने कहा कि सिरमौर को अभी तक कबड्डी का कोच तक नहीं मिला इसके बावजूद भी सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई जैसे क्षेत्र से कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियां खेल रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर कबड्डी संघ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कबड्डी की प्रतियोगिता करवा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से छूपी प्रतिभाएं भी आगे आ रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि सिरमौर के खिलाडिय़ों में इतना दम है कि अगर सिरमौर से अकेली टीम बनाई जाये तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी जीतने का दम दिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!