पांवटा साहिब में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू..

पांवटा साहिब में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के बातापुल में एक युवक के कमरे से पुलिस टीम ने युवक के पास भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चेतन (शमशेर विल्ला) निवासी अमरपुर मोहल्ला, नाहन उम्र 33 साल बातापुल में किराये के मकान पर रहकर नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार करता है।
सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के किराए के मकान पर छापा मारा और उसके किराए के मकान की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान पुलिस को 348 नशीले कैप्सूल वरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि देर रात एक व्यक्ति को 348 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!