SDM के आदेश पर PWD ने मानल पुल पर वैल्डिंग का कार्य किया शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस..

SDM के आदेश पर PWD ने मानल पुल पर वैल्डिंग का कार्य किया शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस..

दो महीनों से बंद पड़ा था कार्य..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरीपार क्षेत्र के सतौन-रेणुका जी सड़क पर मानल खड्ड पर बने पुल के रिपेयरिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग ने दो महीने बाद शुरू कर दिया है। दो महीनों से पुल का कार्य अधर में लटका हुआ था। शुक्रवार को विभाग ने पुल का बेल्डिंग का कार्य शुरू किया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर मानल खड्ड के पास बना लोहे के पुल काफी पुराना होने के कारण रिपेयरिंग कार्य का टेंडर विभाग ने किया था। जिसके बाद संबंधित ठेकेदार ने दो महीने पहलें कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन पुल का मुख्य गाडर में क्रैकिंग आने से बंद कर दिया था। जिसके बाद विभाग ने शिमला में टैक्नीकल विंग की टीम को पुल के निरीक्षण करने के लिए लिखा लेकिन दो महीने तक टीम नहीं आने से पुल का कार्य बंद पड़ा था। कई बार विभाग व प्रशासन से ग्रामीणों ने कार्य शुरू करने का मुद्दा उठाया। जिसके बाद पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने शिलाई के अधिशासी अभियंता को पुल का कार्य जल्द शुरू करने के आदेश दिए। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को पुल का वैल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
उधर लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया की मानल पुल के वैल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!