SDM,DSP ने लिया यमुना नदी का जायजा,6 गोताखोरों ,पुलिस जवान किये तैनात…

SDM,DSP ने लिया यमुना नदी का जायजा,6 गोताखोरों ,पुलिस जवान किये तैनात…

नदी नालों के नजदीक न जाए:एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में बरसात से नदी नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम व डीएसपी ने यमुना घाट का दौरा कर लोगों को जागरूक किया साथ ही नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए यमुना घाट में 6 गोताखोरों को तैनात किए गये है साथ ही यमुना घाट पर पुलिस जवानों को भी तैनात किये गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण गिरिनदी, यमुना नदी व बाता नदी में जलस्तर बढ़ गया था। जिससे गिरिनदी में एक टापू में आधा दर्जन लोग व 30 मवेशी फंस गये थे। जिसके बाद प्रशासन ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिए थे। जिसको देखते हुए शुक्रवार को पांवटा साहिब के एसएसपी विवेक महाजन व डीएसपी बीर बहादुर ने अपनी टीम के साथ यमुना घाट का जायजा लिया तथा लोगों को जागरूक किया की बरसात के समय नदी नालों के नजदीक न जाए साथ ही प्रशासन ने यमुना घाट पर 6 स्थानीय गोताखोर तैनात किये गये है।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की बरसात को देखते हुए प्रशासन ने 6 गोताखोर को तैनात किये गए है तथा आपातकाल स्थिति में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में मदद करेगें।

दूसरी तरफ डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की यमुना घाट पर पुलिस जवानों को तैनात किए गये है। पुलिस जवान निगरानी कर रहे है की कोई भी नदी के नजदीक न जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!