NSUI सिरमौर के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस,अस्पताल में मरीजों को बांटे फल…
NSUI सिरमौर के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस,अस्पताल में मरीजों को बांटे फल…
न्यूज़ एप/नाहन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन(NSUI) सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण जिले में स्थापना दिवस मनाया गया तथा इस मौके पर एनएसयूआई संस्थापक स्वर्गीय इंदिरागांधी को याद किया गया वो उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में NSUI कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा 9 अप्रैल 1971 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने NSUI की स्थापना की थी और आज पूरे भारत मे हमारा संग़ठन उनके द्वारा बताए गए मार्ग ओर विचारधारा पर चलकर छात्र हित के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान NSUI जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा,राहुल जिला महासचिव अंकुर चौहान, सचिव विक्रम शर्मा,नाहन केम्पस अध्यक्ष आदित्य,रितिक,संजय,पीयूष,रजनीश,कशिश,मनदीप,हितेश,रोहित आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
