पांवटा साहिब में शादी समारोह में जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,एक गंभीर,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

पांवटा साहिब में शादी समारोह में जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,एक गंभीर,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पावंटा साहिब में बांगरन के समीप शादी समारोह में गए दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे।

युवकों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पावंटा साहिब पहुंचाया गया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले एक युवक ने दम तोड़ दिया।

दूसरे घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतक की पहचान हरजीत उर्फ सोनू निवासी भंगानी के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पावंटा साहिब की आपात सेवा में तैनात डॉ हरीश चौहान ने बताया कि शाम 4 बजे के समीप एक्सीडेंट केस मे दो युवकों को अस्पताल लाया गया था जिसमें से एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया है।

दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!