माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में

माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के खनन क्षेत्र मानपुर देवड़ा में बुधवार देर रात को खनन माफिया द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार वारदात के बाद पुलिस प्रशासन गहन चिंतन में आ गया था और मामले में आरोपी को गिरफ्तार करना बहुत ही आवश्यक हो गया था तभी पुलिस ने एक टीम गठित कर देर रात दबिश की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
हालांकि माफिया ने अपने फोन तक बंद कर रखे थे ताकि उन्हे ट्रेस न किया जा सके। परंतु पुलिस ने सूत्रों की सहायता से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान मोमिन और जावेद निवासी ढालीपुर उत्तराखंड के रूप में हुई है।
इसके साथ ही घटना के समय इस्तेमाल स्कार्पियो गाड़ी यूके16-4502 को भी कब्जे में लेकर पुरूवाला पुलिस थाने लाया गया।पुरूवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी द्वारा प्लान कर यह सफलता हासिल की गई है।
वहीं, एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना में पुलिस ने भादसं की धारा 353, 364, 332 और 34 के तहत पुरूवाला थाना में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!