राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में नि:शुल्क शुरू होगें कोर्स…
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में नि:शुल्क शुरू होगें कोर्स…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) पाँवटा साहिब में शुरु होंगे Industrial Electrician, Field-Technician : Air Conditioner, Tungsten Inert Gas Welder अल्पावधि कोर्स
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) पाँवटा साहिब मई माह से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत Industrial Electrician, Field-Technician : Air Conditioner, Tungsten Inert Gas Welder अल्पावधि कोर्स शुरु करने जा रहा है। यह कोर्स निःशुल्क होगा और कोर्स पास करने के बाद संस्थान रोजगार दिलाने में भी सहायता करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई, 2022 तक सादे कागज पर अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित – योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बोनाफाईड हिमाचली व दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) पाँवटा साहिब के प्रधानाचार्य ई. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यक्तिगत रूप से या फोन नं. 01704-222344 एवं 7018492234 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त तीनों कोर्स की 30-30 सीटें भरी जानी हैं। साथ ही बताया कि उपरोक्त कोर्स के लिए वांछित योग्यता कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है एवं कोर्स की अवधि लगभग 3 महीने होगी। कोर्स पूर्ण करने के बाद पास होने वाले छात्रों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NSQF Level-IV प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
