गिरिपार क्षेत्र में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक बच्चे की मौत,6 गंभीर रूप से घायल….

गिरिपार क्षेत्र में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक बच्चे की मौत,6 गंभीर रूप से घायल….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू …

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कोटी उतरऊ में एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट गाड़ी यूके 08एटी-3166 में 7 लोग सवार होकर की काम से कोटी उतरऊ की तरफ जा रहे थे। जिसमें 4 महिलाएं दो बच्चे व एक व्यक्ति बैठे थे। कोटी उतरऊ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। गाड़ी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए तथा घायलों को बाहर निकाल कर शिलाई अस्पताल पहुंचाए जहां पर अंश पुत्र नानक चौहान निवासी गांव लेलटा PO कोठी जिला देहरादून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!