सतौन में चाय की दुकान में आग लगने से हजारों रूपए का नुकसान…
सतौन में चाय की दुकान में आग लगने से हजारों रूपए का नुकसान…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में एक चाय की दुकान पर आग लगने से हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन में केलसंग काफी समय से केलसंग टी सेंटर के नाम चाय की दुकान चलाता है। देर रात को चाय की दुकान में काम करने कर्मचारियों को दुकान के अंदर से धुंआ निकलते दिखा। जिसके बाद दुकान संचालक केलसंग को इसकी सूचना दी गई। सूचना ही दुकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे तथा दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर धुंआ ही धुआं निकल रहा था। जिसके बाद तुरंत बाहर से बिजली के कनेक्शन को बंद किया गया और बाल्टीयों से दुकान के अंदर पानी फेंका गया। आग लगने से दुकान में रखे दो फ्री व उसमें रखा सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है।
सतौन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया की सतौन में एक दुकान में आग लगने से हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।
