सतौन- क्या किसी हादसे के इंतजार में है विभाग

सतौन- क्या किसी हादसे के इंतजार में है विभाग

तस्वीरों में देखिए शड़ियार स्कूल की हालत, स्थानीय लोगों मे पनप रहा रोश।

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शड़ियार मे स्कूल भवन खस्ताहाल स्थिति में है। जिस कारण कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शड़ियार के एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और राकेश शर्मा आदि ने बताया कि स्कूल का भवन काफी समय से खस्ताहाल है। स्कूल की तरफ से उच्च अधिकारियों को भवन के खस्ताहाल होने और भवन को गिराने के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारी व प्रशासन को भेज चुके हैं। जिसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया की स्कूल का भवन खस्ताहाल है तथा स्कूली बच्चे के लिए खतरा बना हुआ है। जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए प्रशासन को समय रहते इस और ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!