हिमाचल में 17 फ़रवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, जयराम सरकार ने लिया फैसला

हिमाचल में 17 फ़रवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, जयराम सरकार ने लिया फैसला

न्यूनतम पेंशन 2016 के बाद 3500 से बढ़ाकर 9 हज़ार करने को भी स्वीकृति..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला हुआ है। प्रदेश में 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे।

सोमवार को कैबिनेट बैठक में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जिम और सिनेमा हॉल खोलने की भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।

बैठक में कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने एनपीएस को लेकर 2009 की अधिसूचना जारी करने पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

वहीं, न्यूनतम पेशन 2016 के बाद 3500 से बढ़ाकर 9 हज़ार करने को भी कैबिनेट में मुहर लगी है। इसके अलावा पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि बीते चार साल से प्रदेश में 2009 की अधिसूचना लागू नहीं हो पाई थी। इसको लेकर कर्माचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष था।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियो को लेकर कुछ अहम् निर्णय लिये गये हैं। जिसमे मुख्य ग्रेच्युटी को लेकर हुआ है। कर्मचारियों की ग्रेचयुटी की लिमिट बढाई गई है। इसे डबल कर दिया है। पहले ये 10 लाख रूपये थी जिसे अब 20 लाख रूपये कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!