राजबन में स्कूली बच्चों को सीसीआई महिला क्लब ने वितरित की कॉपी पेन किटे..
राजबन में स्कूली बच्चों को सीसीआई महिला क्लब ने वितरित की कॉपी पेन किटे..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन में सीसीआई महिला क्लब ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 39 बच्चों को कॉपी पेन की किट वितरित की गई।
सीसीआई महिला क्लब की उपाध्यक्ष मीनू खतरी, सचिव मीरा वर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू, कंचन पांडे आदि ने बताया की राजबन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्कूली बच्चों को कॉपी व पेन की किटे वितरित की गई। उन्होंने बताया की क्लब की टीम समय समय पर इस तरह के कार्य करते रहते हैं। इससे जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलती है तथा बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजबन के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने स्कूल में बच्चों की सहायता करने पर सीसीआई महिला क्लब का आभार प्रकट करते हुए बताया की समय समय पर स्कूली बच्चों को महिला क्लब सहायता करते रहते हैं। जिस कारण बच्चों का हौसला बढ़ता है तथा प्रेरणा मिलती रहती है।
