पंजाब की तर्ज पर सातवें वेतन आयोग को लागू करें सरकार….
पंजाब की तर्ज पर सातवें वेतन आयोग को लागू करें सरकार….
JBT शिक्षक के आकस्मिक निधन पर जताया शोक….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
राजकीय अध्यापक संघ पांवटा साहिब की एक बैठक अध्यक्ष राजेश परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेबीटी अध्यापक धारेश्वर सैनी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया।
रविवार को राजकीय अध्यापक संघ की बैठक बीआरसी कार्यालय पांवटा साहिब मैं हुई। बैठक की जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष राजेश परमार ने बताया कि सभी शिक्षकों की मांग है कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करें तथा पंजाब की तर्ज पर छठे वेतन आयोग के आधार पर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। उन्होंने साथ ही मांग की कि शास्त्री व भाषा अध्यापक जो शर्ते पूरी करते हैं उन्हें टीजीटी पदनाम दिया जाए।बैठक में सभी अध्यापकों ने सरकार से मांग उठाई है कि लंबे समय से लंबित टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति सूची जल्द ही जारी की जाए तथा दूर दराज के इलाकों में कार्यरत एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थाई नीति बनाया जाए साथ ही अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष की जाए। इसे इलावा अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार के तर्ज पर हिमाचल के कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बहाल किया जाए।
इस अवसर पर विशेष रूप से ग्यार सिंह नेगी, सुरेंद्र ठाकुर, जोगेंद्र कुमार, बलवीर चौधरी, बलदेव, महेंद्र चौहान, मंजू शर्मा, कांता ठाकुर, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
