जब सत्ता में बैठे नेताओं की क्रशर में हिस्सेदारी होगी तो प्रशासन कैसे करेंगे कार्रवाई: डॉ. रोहताश नागिया
जब सत्ता में बैठे नेताओं की क्रशर में हिस्सेदारी होगी तो प्रशासन कैसे करेंगे कार्रवाई: डॉ. रोहताश नागिया
नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ 19 लाख के भ्रष्टाचार पर चार्जशीट दाखिल होने पर भी कार्रवाई नहीं
किसानों की 30 पैसे सब्सिडी पर मिलने वाली बिजली की दर 5 रूपए 4 पैसे करने पर सरकार ने तोड़ी किसानों की कमर
पांवटा साहिब/ न्यूज़ एप
पांवटा साहिब नगर परिषद के पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में क्रशर माफिया हावी है, पांवटा साहिब में क्रशर पर चलने वाले तेज़ रफ़्तार ट्रालों से सड़क हादसे में बढ़ोतरी हुई है इसके अलावा जाम की स्थिति में बनी रहती है जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोहताश नागिया ने कहा कि पांवटा साहिब में बड़े वाहनों के चलने का समय रात 9 बजें से बदलकर 10 बजें किया जाना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे नेताओं के क्रशर में हिस्सा होगा तो कार्रवाई कैसे होगी।
डॉक्टर रोहताश नागिया ने कहा कि पहले किसानों को 30 पैसे सब्सिडी पर बिजली मिलती थी लेकिन सरकार ने अचानक बिजली के दरें बढ़ाकर 5 रूपए 4 पैसे की है जो की बहुत ज्यादा है। इसके अलावा आपदा में हुई किसानों के नुक्सान का मुआवजा भी नहीं मिला है तथा सरकार जल्द ही किसानों को नुक्सान का मुआवजा जारी करें।
