सतौन पंचायत के समाजसेवी मामराज शर्मा का निधन,क्षेत्र में फैली शोक की लहर…

सतौन पंचायत के समाजसेवी मामराज शर्मा का निधन,क्षेत्र में फैली शोक की लहर…

PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस, गिरी नदी में किया गया अंतिम संस्कार…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सतौन निवासी समाजसेवी मामराज शर्मा का लम्बी बीमारी के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। देर शाम सतौन के गिरी नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मामराज शर्मा के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन के निवासी मामराज शर्मा करीब 20 सालों से बीमार चल रहे थे। इनका उपचार चंडीगढ़ पीजीआई से चला हुआ था। एक सप्ताह पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तथा परिजन उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गये जहां पर उनका चिकित्सक उपचार कर रहे थे। रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई जिसके बाद पीजीआई में उन्होंने दम तोड़ दिया। मामराज शर्मा के निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर तोड़ पड़ी। मामराज शर्मा बहुत ही शांत स्वभाव के थे तथा अक्सर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे।
मामराज शर्मा के निधन पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, नरेश तोमर,पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान आदि दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!