सिरमौर में दरिंदगी : सवा साल की मासूम के साथ ताऊ ने किया दुराचार, गिरफ्तार

सिरमौर में दरिंदगी : सवा साल की मासूम के साथ ताऊ ने किया दुराचार, गिरफ्तार

न्यूज़ एप/नाहन

हिमाचल में महज 1 साल 4 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सामने आई है।

यहां एक 34 वर्षीय कलयुगी ताया ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महज 1 साल 4 महीने की अपनी ही मासूम भतीजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
घटना बीते दिन शनिवार की है।
घटना की सूचना मिलते ही जहां पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, तो वहीं देर रात मौके पर एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
पीड़ित परिवार स्थानीय नहीं है। साथ ही आरोपी भी बंगाली समुदाय का है।
प्रवासी परिवार मजदूरी के सिलसिले में नाहन में रह रहा है। घटना के बाद तुरंत बच्ची को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीड़ित व आरोपी का घर आमने-सामने है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शनिवार को दोपहर के समय आरोपी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा, वहां से वह मासूम बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया। मां ने यह समझा कि ताऊ अपनी भतीजी को प्यार में ले गया है।
इसी बीच बच्ची के दूसरे ताया का 15 वर्षीय बेटा जंगल से लकड़ी लेकर लौटा, तो उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत घर में अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद बाद 15 वर्षीय लड़के ने अपनी नन्ही बहन को वहां से रेस्क्यू किया।
इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। रिश्ते में बच्ची के ताया ने घर पर ही इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी सूचना दी गई। लिहाजा टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं आरोपी भागने की फिराक में था, जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत धर दबोचा।

उधर पूछे जाने पर मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना नाहन में आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे आज अदालत में पेश किया गया। अदालत में आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!