पांवटा साहिब के मस्जिद में दो गुटों में खूनी झडप में तीन गंभीर घायल….
पांवटा साहिब के मस्जिद में दो गुटों में खूनी झडप में तीन गंभीर घायल….
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में एक मस्जिद में दो गुटों में खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के देवीनगर में स्थित मदीना मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए करीब 30 लोग इकट्ठा हुई थे जब मस्जिद के संचालक अब्दुल अलीम पुत्र अब्दुल अजीज ने वहां पर मौजूद नायबा आजाद, शाहवेज, अरसद आदि को कहां की कोरोना नियमों के तहत मस्जिद में 5 से ज्यादा लोग नमाज नहीं पढ़ सकते तो इतना कहने पर तीनों लोग अब्दुल अलीम के साथ बहसबाजी करने लग गए और देखते ही देखते तीनों लोगों ने अब्दुल अलीम के सीर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। जब मस्जिद के पास ज्यादा हंगामा हुआ तो अब्दुल अलीम का बेटा अब्दुल हबीज इसे बचाने आया तो उसके सिर पर भी शहवीज ने अपने हाथ मे लिये डण्डे से वार किया जिससे वह भी जमीन पर नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक मस्जिद में नमाज बढ़ने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
