अवैध खनन के खिलाफ DFO की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर सीज,5 ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज…
अवैध खनन के खिलाफ DFO की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर सीज,5 ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज…
वन विभाग की छापामारी से खनन माफिया में मचा हड़कंप…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर को सीज कर 5 ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को शिकायतें मिल रही थी की पांवटा साहिब के रामपुरघाट में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। शिकायत मिलने के बाद पांवटा साहिब के कुणाल अंग्रिश ने रेंज अधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व में विभाग की 14 सदस्य टीम गठित की जिसमें वनखंड अधिकारी छछेती इंदर, वनखंड अधिकारी गोरखपुर हरि सिंह, वनरक्षक वीरेन्द्र, विजय, अनिल, सुरजीत, रतन, प्रवीण, संदीप, इंदर,दीपराम व वनकर्मी तोताराम, कीर्तन आदि ने रामपुरघाट के यमुना नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुछ ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए तथा 5 ट्रैक्टर को मौके पर ही अवैध खनन की गतिविधियां करते हुए पकड़े गए। वन विभाग की टीम ने 5 ट्रैक्टर को सीज कर 5 ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर को सीज कर ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अवैध खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।
