उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने देर रात को अवैध खैर की लकड़ी सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया….
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने देर रात को अवैध खैर की लकड़ी सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के भंगाणी फॉरेस्ट रेंज की डांडा बीट मे देर रात को वन विभाग की टीम को अवैध खैर कटान की शिकायत मिली। शिकायत मिलते ही वनरक्षक व वनकर्मी जंगल में गश्त के लिए निकले तथा जंगल में आरे की आवाज़ आई। जिसके बाद मौके पर आरक्षित वन डांडा मे कुछ लोग खैर की लकड़ी काटते दिखाई दिये।
वनरक्षक द्वारा तुरंत निकटवर्ती वनरक्षकों को सूचित कर घेराबंदी की योजना बनाई गयी। इस बीच बोलेरो पिक अप मे लकड़ी को लोड कर वनकाटुओं ने अवैध लकड़ी का परिवहन शुरु किया। विभाग की विभिन्न टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से पिक-अप का पीछा किया। पिक-अप को अंबोया स्थित दीपेंद्र भंडारी के घर मे दबोचा गया। साथ ही पुलिस को भी वारदात की इत्तला दी गयी। वाहन के साथ तीन लोगों को हिरासत मे लिया गया जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल हुए।
हिरासत मे लिए गये लोगों की पहचान दयाल सिंह पुत्र रतिराम निवासी अंबोया, आमिर पुत्र हशमत अली निवासी राजपुर व ललित पुत्र अर्जुन निवासी अंबोया के रुप मे की गयी। वहीं वरूणवीर भंडारी पुत्र दीपेंद्र भण्डारी, रामलाल, जयप्रकाश व सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी अंबोया मौके से भागने मे सफल रहे।
पिक-अप से खैर के 20 नग बरामद किए गये जिनका कुल घनत्व लगभग 1 घनमीटर व बाजारी मूल्य लगभग रू 1.5 लाख पाया गया। वन विभाग के जंगल से संगठित रूप से लकड़ी चोरी करने का मामला पुरूवाला थाने मे दर्ज करवाया गया है। वन विभाग व पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की तीन लोगों को खैर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
