गिरिपार क्षेत्र में अज्ञात बीमारी फैलने से 10 बकरियों की मौत,22 बीमार, मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम…
गिरिपार क्षेत्र में अज्ञात बीमारी फैलने से 10 बकरियों की मौत,22 बीमार, मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के बोराड़ में अज्ञात बिमारी फैलने से दो पशुपालकों की 10 बकरियों की मौत हो गई है। जबकि 22 बकरियां बिमारी की चपेट में आई है। जिनका पशुपालन विभाग की टीम उपचार कर रही है।
बराड़ गांव के निवासी अमर सिंह,रामा नन्द व गुलाब सिंह आदि ने बताया की कुछ दिन पहले पशुपालन विभाग से देहरादून से अच्छी नस्ल की तीन बकरियां ली थी जिसके कुछ बाद तीन बकरियां बीमार हुई और मर गई। लेकिन उसके बाद सभी बकरियां अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से 10 बकरियां मर गई है तथा 22 बकरियां बीमार है। उन्होंने बताया की उसकी सूचना पशुपालन विभाग कफोटा के चिकित्सकों को दी गई जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बीमार बकरियों का उपचार किया गया है।
उधर पशुपालन विभाग कफोटा के डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर बीमार बकरियों को उपचार दिया गया है।
