कांग्रेस के राज में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास पर लगा था ग्रहण,भाजपा सरकार में विकास ने पकड़ी रफ्तार: सुखराम चौधरी

कांग्रेस के राज में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास पर लगा था ग्रहण,भाजपा सरकार में विकास ने पकड़ी रफ्तार: सुखराम चौधरी

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगे….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरली कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस के सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत बताया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार में पांवटा साहिब में विकास पर ग्रहण लग गया था। सुखराम चौधरी ने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की रफ्तार पकड़ी है साथ ही कहा की किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब में किसानों के लिए गेहूं धान खरीद केंद्र खोले जिसमें किसानों ने अपनी फसल यही पर बेची। प्रदेश के जयराम ठाकुर के सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की चार साल के कार्यकाल में आंजभोज के हर गांव में 70 सड़कें बनाकर गांव के करीब लोगों को लाभ दिया। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास के हर पत्थर पर जयराम ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल का नाम लिखा है। कांग्रेस तो अपने राज में एक भी पुल नहीं बना सकी कांग्रेस बड़ी बड़ी बाते करते हैं तथा लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने क्षेत्र के लिए खंड शिक्षा कार्यालय खोलने, गिरिपार क्षेत्र के भंगानी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग, डिग्री कॉलेज भरली का नाम अटल के नाम से रखा जाये, 50 बैड का अस्पताल राजपुर, राजपुर व खोडवाला में सब तहसील तथा खोडवाला में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन और पांवटा साहिब में सेशन कोर्ट खोलने सहित कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!