पुलिस टीम ने सतौन-भटरोग सड़क पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

पुलिस टीम ने सतौन-भटरोग सड़क पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भटरोग सड़क पर पुलिस टीम ने हरियाणा नम्बर की होंडा सिटी कार से 10 पेटीया अवैध शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतौन-भटरोग संपर्क मार्ग पर हौंडा सिटी कार HR-26z 6585 में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर नशा तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 10 पेटियां शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक गाड़ी से 10 पेटियां शराब की बरामद की गई है। नशा तस्कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!