सड़क की गुणवत्ता जांचने दिल्ली से आए अधिकारी को विजिलेंस ने दो लाख रूपए रिश्वत लेते पकड़ा…

सड़क की गुणवत्ता जांचने दिल्ली से आए अधिकारी को विजिलेंस ने दो लाख रूपए रिश्वत लेते पकड़ा…

न्यूज़ एप/बिलासपुर

हिमाचल में रिश्वत लेने के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। बीएड कॉलेजों के निरीक्षण के आई टीम को रिश्वत के साथ पकड़ने के बाद अब बिलासपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नेशनल क्वालिटी मॉनीटरिंग ( National Quality Monitoring)के लिए दिल्ली से हिमाचल आए एक अधिकारी को विजिलेंस बिलासपुर की टीम (Vigilance Bilaspur team) ने दो लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। ये सारी कार्ऱवाई देर रात को हुई है।
बताया जा रहा है कि यह अधिकारी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और मंडी की सड़कों की निरीक्षण के लिए यहां आया था। अधिकारी गांवों में बन रही अटल ग्रामीण सड़क योजना की जांच करता था। डीएसपी विजिलेंस संजय कुमार के अनुसार पुलिस ने शनिवार देर रात को अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह अधिकारी सड़कों की सही इंस्पेक्शन रिपोर्ट को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!