गिरिपार क्षेत्र के बेटे अंकुश ने नेशनल गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी का माहौल….

गिरिपार क्षेत्र के बेटे अंकुश ने नेशनल गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी का माहौल….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ के मुनाणा निवासी अंकुश तोमर ने नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कमरऊ के अंकुश तोमर पुत्र रामलाल तोमर ने एसवीएम स्कूल कमरऊ से दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा साहिब से 10+2 परीक्षा उर्तीण की। जिसके बाद आर्मी की तैयारी में जुट गए। सितंबर 2018 में भारतीय सेना के 18 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए है। जबलपुर में प्रशिक्षण लिया। पुणे अकादमी(नोडल) के लिए चयन हुआ। तीन अक्तूबर को अंंकुश की टीम गुजरात के गांधीनगर में चल रही नेशनल
गेम्स में स्वर्ण पदक सर्विसेज टीम ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश ने रजत व तेलंगाना ने कांस्य पदक जीता है। अंकुश के बड़े भाई व्यवसायी मोहन तोमर ने कहा कि फोन
कर छोटे भाई ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की सूचना दी। जिसके बाद गांव व घर में जश्न का माहौल है। अंकुश तोमर ने फोन पर बात कर करते हुए बताया कि रोइंग-8 में स्वर्ण पदक
जीतना सपना साकार होने जैसा है। अब, एशियन गेम के लिए देश को पदक जीतने का लक्ष्य रहेगा। हिमाचल के एक और युवा ने नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने से खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!