ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीदों की याद में एक पार्क निर्मित करने की घोषणा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित की तथा कार्यक्रम में उपस्थित उनकी माताओं, बहनों, वीरांगनाओं तथा परिवार के सदस्यों को नमन किया।
कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों की याद में एक पार्क निर्मित करने की घोषणा की जिसमें वीर शहीदों की गाथा लिखी जाएगी तथा उनकी याद में पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने अपनी स्वऐच्छिक निधि से 21000 रुपये का योगदान देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री ने शहीद स्मारक के लिए 4 लाख रूपये देने की घोषणा की।
ऊर्जा मंत्री ने सिरमौर से सम्बंधित कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जिनमें कोटड़ी ब्यास के निवासी कमल कांत की माता कपलि देवी, सूरजपुर के निवासी शेर सिंह की पत्नी वीना देवी, कोलर के निवासी वीरेंदर सिंह (सेना मैडल) की पत्नी गीता देवी, भेडेवाला के निवासी बलबीर सिंह की पत्नी वीना देवी और शकोली नैनीधार शिलाई के निवासी भरत सिंह की माता मरतो देवी शामिल हैं।
इस अवसर पर उपमण्डल अधिकारी विवेक महाजन ने देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई।
इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रधान विरेंद्र चौहान, उप प्रधान दर्शन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!