भारतीय खान ब्यूरो की टीम ने किया माइनो का निरीक्षण..…..

भारतीय खान ब्यूरो की टीम ने किया माइनो का निरीक्षण..…..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

भारतीय खान ब्यूरो देहरादून के तत्वाधान में चल रहे 30वें खान पर्यावरण एवं खनिज सप्ताह के अंतर्गत वीरवार को कमरऊ क्षेत्र की खानों का निरीक्षण किया गया। टीम में अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ माइन इंजीनियर राजेन्द्र पाठक , डीके सिंह खान प्रबन्धक, के एन पन्थ ने, कमल बसवाल क्षेत्र की जय सिंह ठाकुर संस की बल्दवा खान और के के आनंद की हेवना चुना पत्थर खान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खानों पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए अपनाएं गए उपकरणों ओर अन्य गतिविधियों का आंकलन किया गया। इस मौके पर खनन कामगार महेंद्र सिंह ने पर्यावरण पर कविता पाठ किया। इस दौरान अलग अलग विषय पर अंक दिए जाते है।
23 तारिख से सात दिन तक चलने वाले पर्यावरण सप्ताह के दौरान 25 खानों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमे उत्तराखंड की एक, हिमाचल के सोलन जिला की एक, बिलासपुर जिले की एक , मंडी जिले की एक ओर सिरमौर जिले की 21 खानों का निरीक्षण किया जाना है। टीम के अध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान, 10 अलग अलग विषयो पर अंक दिए जाते है। जिसमे पौधरोपण, डपिंग, स्वच्छता , प्रचार प्रसार मुख्य विषय है। अंत मे फाइनल डे मनाया जाएगा। जिसमे अव्वल आने वाली खानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान राजेन्द्र तिवारी, अशोक छाबड़ा, अशोक दास, सुमेर चंद, खजान सिंह, नारायण सिंह, सुमेर चंद, गुमान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!