पुलिस की बड़ी कारवाई, नशीले केप्सूल की खेप के साथ तीन गिरफ्तार….
पुलिस की बड़ी कारवाई, नशीले केप्सूल की खेप के साथ तीन गिरफ्तार….
हरियाणा से पांवटा साहिब लाई जा रही थी नशीले केप्सूल की खेप….
नशे के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम:डीएसपी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर पुलिस टीम ने तीन लोगों को नशीली दवाई की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की हरियाणा की तरफ से पांवटा साहिब की और एक कार में नशीली दवाओं की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसआईयू की टीम में शामिल एचसी रामकुमार, जसविंद्र सिंह, उमेश कुमार व सुहेब अहमद आदि ने पांवटा साहिब यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बहराल के पास नाका लगाया तभी हरियाणा की तरफ से एचपी 18ए-8111 कार में सवार होकर तीन लोग आये। पुलिस ने टीम ने कार रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक हजार से अधिक नशीले केप्सूल बरामद किये गये। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने तीन लोगों को नशीले केप्सूल के साथ गिरफ्तार किये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
