हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी से दहशत,एक महिला की मौत….

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी से दहशत,एक महिला की मौत….

न्यूज़ एप/ऊना

हिमाचल-पंजाब सीमा पर दोलतपुर के सुरंगद्वारी के नजदीक गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। आरोपी मौके पर फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पंजाब के होशियारपुर जिला के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश (36) सपुत्र सुखराम अपनी मासी रक्षा के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था। जैसे ही पंजाब- हिमाचल की सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा, जहां हमलावर घात लगाकर बैठे थे। इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई, जिससे रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल रजनीश को राहगीर आनन- फानन में सीएचसी दौलतपुर चौक लेकर पहुंचे।
रजनीश की दाहिनी बाजू में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल व पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है। इस्क्के कि मामला हिमाचल क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!