कांटी मशवा सड़क पर ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ट्रक के हुए तीन हिस्से,कोड़गा सड़क बंद…

कांटी मशवा सड़क पर ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ट्रक के हुए तीन हिस्से,कोड़गा सड़क बंद…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

मानल-कांटी मशवा सड़क पर देर रात एक ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। ट्रक गिरने से कोड़गा- सखोली सड़क भी पूर्ण रूप से बंद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को कांटी मशवा सड़क पर दोसड़का के पास एचपी 17बी-3424 ट्रक को ट्रक चालक बेक कर रहा था की अचानक ट्रक सड़क से बाहर हो गया तथा करीब हो मीटर खाई में रूड़क कर कोड़गा – सखौली सड़क पर गिर गया। ट्रक के गिरने आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तो देखा की एक व्यक्ति ट्रक के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ था तथा गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीणों ने घायल को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है की हादसा इतना भयानक था की ट्रक के भी तीन हिस्से हो गये। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया की ट्रक कौन चला रहा था क्योंकि ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!