पांवटा साहिब में शादी समारोह में कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने किया 5 हजार का जुर्माना….
पांवटा साहिब में शादी समारोह में कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने किया 5 हजार का जुर्माना….
प्रशासन का करे सहयोग, नियमों का करे पालन:डीएसपी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला में एक शादी समारोह में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस टीम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए 5000 का जुर्माना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के पुरूवाला में देर शाम को एक शादी समारोह का आयोजन चला हुआ था। जिसकी सूचना पुरूवाला पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाने के प्रभारी विजय रघुवंशी पुलिस टीम के साथ शादी समारोह में निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शादी में 20 लोगों से ज्यादा शामिल थे तथा कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। जिस पर पुलिस ने 5000 का जुर्माना किया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुरूवाला में एक शादी समारोह में कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5000 का जुर्माना किया है।
