डांडीवाला में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज….

डांडीवाला में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पावंटा साहिब के डांडा पंचायत के डांडीवाला में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया है। जिसमें कई टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया । वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
नरेंद्र परमार ने बताया कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। साथ ही खुद को और अपने परिवार को नशे से दूर रखना चाहिए।जिसके लिए खेल एक अच्छा माध्यम हैं।
इसके साथ ही उन्होंने गिरिपार के हाटी मुद्दे को लेकर भी युवाओं से अपील की है, कि इस मुद्दे के लिए हम सभी को एकजुट होना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने युवाओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी। स्पोर्ट्स क्लब और डांडीवाला के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व उनके साथ आए मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रणदीप पुंडीर, आत्माराम परमार, राजेश कुमार, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार ,स्पोर्ट्स क्लब डांडी वाला के प्रधान राजेंद्र शर्मा, उप प्रधान जसवंत सिंह,दुनीचंद शर्मा, गोल्डी, लाडी व पुनीत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!