शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,28 परिवार भाजपा में हुए शामिल…..

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,28 परिवार भाजपा में हुए शामिल…..

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार ने किया चहुंमुखी विकास: बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लाधि के ग्राम पंचायत हलाहॉ में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाहॉ का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से व उनके नाम से लगने वाले मेले को भी जिला स्तरीय का दर्जा दिलाने के लिए स्थानीय लोगो ने बलदेब तोमर का धन्यवाद किया। गौरतलब रहे कि 1999 में कारगिल युद्ध मे हलाहॉ गांव के सैनिक कल्याण सिंह शहीद हुए थे। भारत माँ के लिए अपनी शहादत देने के बाद बलदेब तोमर ने हलाहॉ स्कूल का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से करवाया हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में खुशी हैं ओर बलदेब तोमर की उपस्थि में हलाहॉ पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण की हैं। भाजपा में शामिल होने वाले
कुंदन सिंह चौहान शाहिद कल्याण के भाई, रणसिंह नंबरदार, महेंद्र सिंह ठाकुर, अमर सिंह चौहान, केवलराम, ज्ञान सिंह, मोती लाल, पंकज ठाकुर, धर्म सिंह, तुलसी राम, बंसी राम, जय सिंह, गुलाब सिंह, बस्ती राम, लाल सिंह, सनिया राम, मस्त राम, नारायण सिंह, सन्त राम, नंदा राम, श्री केदार सिंह, राजू राम, रमेश, नीता राम, केदार सिंह, शेर सिंह आदि शामिल हुए है।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज हैं। और इस पर सवार लोग धीरे धीरे साथ छोड़ रहे हैं। आज देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त होने की कगार पर हैं। 5 राज्यो के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 55 विधानसभा क्षेत्र में जीत मिल पाई हैं। आज देश को कुशल प्रधानमंत्री मिले हैं। आज पूरे दुनिया की नजरें भारत के प्रधानमंत्री पर हैं हमे ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा डबल इंजन से काम किया जा रहा हैं। जिससे आज कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 2 एसडीएम कार्यालय हैं व 2 बीडीओ कार्यालय हैं। प्रदेश में कम ही ऐसी विधानसभा हैं जहां पर यह सब हैं। बलदेब तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए परिवारों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि भाजपा में आपका पूरा मान सम्मान होगा। इस अवसर पर बलदेब तोमर ने स्थानीय पंचायत में अलग अलग कार्यो के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं।
इस अवसर पर गंगा राम सिंगटा, बसंत चौहान, कुंदन सिंह नंबरदार, गुमान सिंह पोजटा, सुरेंद्र राणा, हरि सिंह ठाकुर, जगत सिंह नेगी, बहादुर सिंह वर्मा, डॉ सुखराम, इंदर सिंह ठाकुर, जगली राम, दौलत राम, देवेंद्र तोमर, जालम सिंह शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रताब सिंह, लायक राम मगेट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!