पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर किया रेफर…
पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर किया रेफर…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे पर विश्वकर्मा चौक के पास एक ट्रक ने महिला को टक्कर मारीदी। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकु देवी(36)पत्नी राजू कुमार निवासी वार्ड नंबर9 देवीनगर पांवटा साहिब किसी काम से बाजार आई थी कि विश्वकर्मा चौक पर एक ट्रक ने टक्कर मारी और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को घायलावस्था मे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक महिला ट्रक की टक्कर से घायल हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
