सिरमौर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता की हासिल …
सिरमौर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता की हासिल …
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/संगड़ाह
सिरमौर पुलिस की टीम ने एक महिला सहित एक व्यक्ति को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली की एक महिला व एक पुरूष चरस बेचने का धंधा करते है तथा चरस की खेप की सप्लाई की जा रही है। जिसके आधार पर सिरमौर पुलिस ने हाब्बन सड़क पर नाका लगाया तभी इस दौरान एक व्यक्ति एवं एक महिला दोनों निवासी गांव खनिवड नाड मेला, डाकघर सनौरा, तहसील राजगढ़ आये तो पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान एक बेग से 3.044 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने मामलें की पुष्टि करते हुए बताया की एक महिला सहित दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
