SDM ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक…

SDM ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक…

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए धौलाकुंआ क्षेत्र में किया भूमि निरीक्षण…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने उपमंडल के राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एसडीएम कार्यलय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एसडीएम विवेक महाजन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की भूमि से संबंधित मामलों को शीघ्रता से मिटाए तथा अपने क्षेत्र में अवैध भूमि अधिग्रहण ना होने दे।
इसके उपरांत एसडीएम विवेक महाजन की अगुवाई में वीरवार को नए गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र स्थापित करने के उ्देश्य से धौलाकुंआ में भूमि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक अन्य गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को घर- द्वार सुविधा प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष धान ख़रीद के दौरान आयी असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त धान केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, जिला कृषि अधिकारी राज कुमार, सचिव मंडी बोर्ड राजेश धीमान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!