गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए महिलाएं भी आई आगे,गांव गांव में खुमली कर बना रहे है रणनीति….
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए महिलाएं भी आई आगे,गांव गांव में खुमली कर बना रहे है रणनीति….
26 फरवरी को शिलाई में होगी हाटी महा खुमली,खुमली में महिलाएं भी लेगी हिस्सा….
सरकार ने जल्द ही हमारा हक नहीं दिया तो होगा बड़े स्तर पर आंदोलन…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए महिलाएं भी आगे आ रही है। 26 फरवरी को शिलाई में होने वाली हाटी महा खुमली के लिए रणनीति बनाने के लिए महिलाएं भी गांव गांव में खुमली कर रही है।
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग दशकों से आवाज उठा रहे हैं। कई बार गिरिपार क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल चुके हैं। लेकिन आज तक भी यह मुद्दा आगे नहीं बढ़ सका है। हालांकि प्रदेश सरकार ने जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। लेकिन केंद्र में यह फाईल आगे नहीं बढ़ पाई है। गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने 26 फरवरी को शिलाई में हाटी महा खुमली आयोजित की गई है। जिसमें पंचायत स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। इस मुद्दे में अब गिरिपार क्षेत्र की महिलाएं आगे आ रही है तथा गांव गांव में खुमली कर रणनीति बनाई जा रही है। महिलाओं का कहना है की अब जब तक हमें जनजातीय दर्जा नहीं मिल जाता तब तक हाटी की महिलाएं भी संघर्ष करती रहेगी। महिलाओं ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील करी है की 26 फरवरी को होने वाली महा खुमली में सभी महिलाएं ढाटू पहनकर आये।
