UP पुलिस ने फिरौती के मामले में पांवटा साहिब में 10 घरों में की छापेमारी,हरियाणा का एक आरोपी गिरफ्तार….

UP पुलिस ने फिरौती के मामले में पांवटा साहिब में 10 घरों में की छापेमारी,हरियाणा का एक आरोपी गिरफ्तार….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सूर्या कॉलोनी में उत्तरप्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा के 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के रूड़की पुलिस के पास एक फिरौती का मामला सामने आया जिसमें पुलिस की सीआईए टीम जांच कर रही है। फिरौती कर्ता बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जांच के दौरान रूड़की पुलिस की सीआईए टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकाली। जिसमें पांवटा साहिब की लोकेशन सामने आई। बुधवार को सीआईए टीम पांवटा साहिब पहुंची तथा स्थानीय पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया। आरोपी की मोबाइल लोकेशन पांवटा साहिब की आ रही थी स्थानीय पुलिस व यूपी की सीआईए टीम ने सूर्या कॉलोनी में करीब 10 घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान एक घर में किराए के कमरें में रह रहे आरोपी 28 वर्षीय सोनू उर्फ जसप्रीत पुत्र लक्की निवासी जगधारी, यमुनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया है तथा आरोपी को उत्तरप्रदेश पुलिस साथ ले गई।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की उत्तरप्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से पांवटा साहिब में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तरप्रदेश पुलिस साथ ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!