नशा माफियाओं को फिर मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड, एक आरोपी 14 दिन के न्याय हिरासत में भेजा…
नशा माफियाओं को फिर मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड, एक आरोपी 14 दिन के न्याय हिरासत में भेजा…
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी…
नहीं बख्शा जाएगा नशा माफियाओं को:डीएसपी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने दो करोड़ के गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किये तीन आरोपियों को फिर से अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। तथा 41 किलों के साथ पकड़ा गया एक आरोपी को अदालत ने 14 दिन के न्याय हिरासत में भेजा है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिसमें और खुलासे होने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें पुलिस ने शुक्रवार को हरीपुर टोहाना के जंगल से एक व्यक्ति को 41 किलों गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसकों शनिवार को पांवटा साहिब के अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के न्याय हिरासत में भेजा है। इसी तरह पुलिस ने 30 मई की रात को एक ट्रक से दो करोड़ रूपये के 303 किलों गांजे के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। जो की पहलें ही पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। शनिवार को फिर से तीनों आरोपियों को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किये गये थे। जहां से फिर से तीनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इन से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिनसे और भी कई खुलासे हो सकते है। पुलिस की लगातार नशे के खिलाफ कारवाई जारी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की गांजे के मामलें में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी को 14 दिन के न्याय हिरासत में भेजा है तथा तीन आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड मिला है। जिनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
