अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई,5 डम्पर को सीज कर 1,75,000 रूपए का वसूला जुर्माना, खनन माफिया में मचा हड़कंप

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई,5 डम्पर को सीज कर 1,75,000 रूपए का वसूला जुर्माना, खनन माफिया में मचा हड़कंप

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए 5 डम्पर को सीज कर 1 लाख 75 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलने पर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने रेंजर अधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व में बी.ओ सुमन्त, वनरक्षक दीपराम, संदीप, रतन, सीमा, अमिता, वीरेन्द्र, विजय व वनकर्मी कीर्तन आदि की टीम गठित कर भूपपुर में छापेमारी की। छापामारी के दौरान उत्तराखंड नंबर के पांच डम्पर चालक डम्पर सहित वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लग गए। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर डम्पर को पकड़कर सीज किया गया। वन विभाग की टीम ने पांचो डम्पर चालकों से 1,75,000 जुर्माना वसूल किया गया। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए पांच डम्पर को सीज कर 175000 रूपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया की अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!