पेंशन आवेदकों के लिए आय सीमा बढ़ाने से लोगों को मिलेगा लाभ, सरकार ने जारी की अधिसूचना
पेंशन आवेदकों के लिए आय सीमा बढ़ाने से लोगों को मिलेगा लाभ, सरकार ने जारी की अधिसूचना
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश में पेंशन लगाने वाले लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने आय प्रमाण पत्र को 35000 से बढ़ाकर 50,000 रुपए करने की अधिसूचना जारी की है जिससे प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पेंशन लगाने के लिए पहले आय प्रमाण पत्र ₹35000 इनकम निर्धारित की गई थी। जिसमें कई लोगों को आय प्रमाण पत्र बनाने में परेशानियां हो रही थी। क्योंकि आय प्रमाण पत्र की शर्त पर ₹35000 बहुत कम थी। आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पटवारी और तहसीलदार भी असमंजस में पड़ जाते थे।नहीं आय प्रमाण मात्र आईआरडीपी वाले परिवार को ही 35,000 का आय प्रमाण पत्र जारी हो रहा था। जिस कारण आय प्रमाण पत्र ना बनाने के कारण हजारों लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन लगवाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश सरकार ने अब आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए ₹35000 से बढ़ाकर ₹50000 इनकम करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे अब पेंशन लगाने वाले लोगों को आय प्रमाण पत्र बनाने में आसानी होगी। जिसका लाभ प्रदेश के हजारों लोगों को होगा।
पांवटा साहिब के तहसील कल्याण अधिकारी धर्मी तोमर ने बताया की प्रदेश सरकार ने किसी भी पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब इनकम 35 हज़ार रूपए से पढ़ाकर 50 हजार रूपए करने की अधिसूचना जारी की है। जिससे अब लोगों को पेंशन लगाने के लिए आसानी होगी तथा प्रदेश के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
