टिम्बी सड़क हादसा: 8 युवाओं की एक साथ जली चिताएं, पूरा क्षेत्र गमगीन..

टिम्बी सड़क हादसा: 8 युवाओं की एक साथ जली चिताएं, पूरा क्षेत्र गमगीन..

कलेजे के टुकड़े को आग के हवाले देख बेसुध हुए परिजन…

न्यूज़ एप/शिलाई

जिला सिरमौर के गिरिपार के लिए आज का दिन किसी ब्लैक डे से कम नही हैं। दुर्घटना में मौत का शिकार बने युवाओं का बीती रातभर पोस्मार्टम पूरा किया गया। जिसके बाद आज उनका टिम्बी खड़ में सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और कोई भी आंख ऐसी नही थी जो नम न हुई हो। पूरा क्षेत्र आज सिसक सिसक कर रोया हैं। जिन घरों के चिराग इस दुर्घटना में बुझ गए है, उनके लिए तो आज से बुरा कोई और दिन नहीं हो सकता हैं।

बता दें कि सोमवार देर सायं पेश आये सड़क हादसे बाद बीएमओ शिलाई के देखरेख में डॉक्टर का एक दल 9 मृतको का पोस्टमार्टम करने में जुट गया था। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम रात को पूरा कर लिया गया व एक शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में किया गया तथा शव परिजनों को सौप दिए गए।

जिसके उपरांत टिम्बी के नेड़ खड्ड में 8 शव का सामूहिक अंतिम संस्कार पूरा किया गया। बीएमओ शिलाई अभय राणा ने बताया कि सभी मृतकों के पोस्टमार्टम किये गये।

गौरतलब हो कि सिरमौर के उपमंडल शिलाई में सोमवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई थी। यहां बारात से लौट रही एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 से 26 साल के आसपास की उम्र के 9 युवकों सहित 11 लोगों की मौत गई। इनमें 9 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
मंगलवार को 8 युवाओं के शव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया जबकी एक व्यक्ति का कांडो भटनोल तथा 17 वर्षीय युवक का अतिंम संस्कार पांवटा साहिब के स्वर्गधाम में किया गया।

उधर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने बताया की सड़क हादसे में 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिनका पोस्टमार्टम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही किया गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है तथा एक घायल हुआ है। प्रशासन पिड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!