HP राज्य सहकारी बैंक ने शिविर लगाकर लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में किया जागरूक…
HP राज्य सहकारी बैंक ने शिविर लगाकर लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में किया जागरूक…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने बरोटीवाला में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने बरोटीवाला में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक मैनेजर लाजेन्द्र सिंह तोमर ने स्वय सहायता समूह व अन्य लोगों को बैंक की योजनाओं के बारें में बताया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशु धन योजना के बारें में विस्तार रूप से जानकारी दी साथ ही डिजिटल लेन देन के खतरों से बचने बारें उपाय ग्रामीणों को बताया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की अपना एटीएम पीन व गुप्त जानकारी साझा ना करें।
इस मौके पर रीना देवी,सोनिका हरविंदर कौर, रणजीत कौर आदि मौजूद थे।
