धर्मशाला में प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति, ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता को पांच साल करने की उठी मांग….
धर्मशाला में प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति, ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता को पांच साल करने की उठी मांग….
ओबीसी समुदाय के हितों की हमेशा उठाई जाती है आवाज:सुभाष चौधरी
न्यूज़ एप/धर्मशाला
कांगडा के धर्मशाला में आयोजित प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक में प्रमाण पत्र की बेधता को पांच साल करने की मांग उठी।
धर्मशाला के मटोर में प्रदेश ओबीसी मार्चा की बैठक अध्यक्ष ओपी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ओपी चौधरी,महासचिव राजपाल, सचिव सुभाष चौधरी, रामेश्वर शर्मा, शिवानंद आदि ने बताया की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया की ओबीसी प्रमाण पत्र को एक की बजाये 5 साल का किया जाये साथ ही बताया की लड़की की शादी होने के बाद प्रमाण पत्र बनाने के लिए बार बार रिपोर्ट लगानी पड़ती है। जिससे लड़कियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लिए लड़कियों के लिए एक ही बार रिपोर्ट लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी ने बताया की बैठक में ओबीसी समुदाय के लोगों के हितों के लिए चर्चा की गई तथा समय समय पर ओबीसी समुदाय के लोगों की आवाज उठाई जाती है।
