देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद सवर्ण समाज के लोगों में विरोध, रिहाई की उठाई मांग, जिले में पुलिस अलर्ट…

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद सवर्ण समाज के लोगों में विरोध, रिहाई की उठाई मांग, जिले में पुलिस अलर्ट…

न्यूज़ एप/नाहन

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद नाहन में सवर्ण समाज के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए सिरमौर पुलिस ने अलर्ट कर पूरे जिला में जगह-जगह पर पुलिस नाके लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को सिरमौर पुलिस ने देवभूमि क्षत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर को कोटी धीमान के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जैसे ही रूमित ठाकुर की गिरफ्तारी की सूचना क्षेत्र में फैली तो उसके बाद से पूरे जिले में सवर्ण समाज के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में  सवर्ण समाज के लोगों की इकट्ठा होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जगह जगह पर नाके लगाकर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाहन में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है तथा रूमित ठाकुर की रिहाई करने पर अड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर पिछले काफी समय से प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग कर पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। धर्मशाला में हुए विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रदेश के हजारों सवर्ण समाज के लोगों ने विधानसभा का घेराव कर सवर्ण आयोग के गठन की मांग की थी। जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाहर आकर तीन महीने में सवर्ण आयोग गठन की घोषणा की थी जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ था। रूमित ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पूरे सिरमौर में इसका विरोध होना शुरू हो गया है तथा पूरे जिला से सवर्ण समाज के लोग नाहन की तरफ रूख करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!