कांग्रेस नेता हरप्रीत रतन की जनसभा में उमड़ी भीड़, लोगों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस नेता हरप्रीत रतन की जनसभा में उमड़ी भीड़, लोगों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत
भाजपा के राज में नहरें सूखी, किसानों को सिंचाई के लिए समय पर नही मिला पानी : हरप्रीत रतन
प्रदेश में विद्युत व्यवस्था की बिगड़ी हालत, पावर कट में प्रदेश बना नंबर वन, बोले हरप्रीत रतन
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया उदासीनता भरा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकाल में सिंचाई के लिए निर्मित की गई नहरें सूखी पड़ी हैं।

किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया। आज जब इलाके में हजारों किसानों की धान की फसल तबाह हो चुकी है तो सरकार का रवैया इस बारे में भी उपेक्षा भरा है। जिला कांग्रेस के महासचिव हरप्रीत रतन ग्राम पंचायत भूंगरनी में एक ग्रामीण सभा को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने विद्युत व्यवस्था पर कसा तंज
कांग्रेस नेता ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश भर में विद्युत सप्लाई उपहास का कारण बनी हुई है। केंद्रीय विद्युत मंत्री द्वारा राज्य सभा में दिए गए एक जवाब के अनुसार हिमाचा प्रदेश पावर कट लगाने में देश भर में नंबर वन है। यहां तारुवाला में हाल ही में आयोजित विद्युत महोत्सव भी जरनेटर चला कर मनाया गया। ये हालत तब है जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी हैं।
मुस्लिम नेता शमशेर काशमी ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना..
इस मौके पर दिग्गज मुस्लिम नेता शमशेर काशमी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप इलाके की जनता सत्ता को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है। लेकिन पांवटा साहिब कांग्रेस में भी नया चेहरा देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस हरप्रीत रतन को पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस की जीत निश्चित होगी।
कार्यक्रम के दौरान कौन कौन रहे मौजूद….
इस मौके पर पूर्व प्रधान मंजीत सिंह, निहालगढ़ के उपप्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान शबीर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, सरदार गुलजार सिंह ने अपने संबोधन में एकजुटता के साथ भाजपा को सत्ता के साथ बाहर करने का आह्वान किया।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह रतन का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस
मौके पर पंचायत प्रधान परविंदर कौर, जिला युवा कांग्रेस सचिव इकबाल सिंह, पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल सिंह, हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, मलकीत सिंह, जोगिंदर सिंह, भजन सिंह, दारा सिंह, सलिंदर कौर, गुरमीत सिंह मन्नी, धन कौर, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, जगीर सिंह, रणजीत कौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
