28 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा प्रवास पर होगें,सतौन को दे सकते हैं डिग्री कॉलेज की सौगात….

28 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा प्रवास पर होगें,सतौन को दे सकते हैं डिग्री कॉलेज की सौगात….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 मार्च को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा प्रवास पर होगें। इस दौरान मुख्यमंत्री शिलाई क्षेत्र को बड़ी सौगातें दे सकते है। इस दिन दोपहर को मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कफोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा की 28 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा प्रवास पर होगें। इस दौरान मुख्यमंत्री कफोटा में करोड़ो रूपए की कई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे साथ ही दोपहर को जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की दोस्ती के पूरे प्रदेश में चर्चे है तथा मुख्यमंत्री ने शिलाई दौरे पर अपने दोस्त बलदेव तोमर के लिए खुलकर घोषणाएं भी की है और अब कयास लगाए जा रहे है की 28 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
बताया जा रहा है की शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में काफी समय से डिग्री कॉलेज व सब तहसील की मांग उठ रही है तथा 28 मार्च को मुख्यमंत्री सतौन के लिए डिग्री कॉलेज व सब तहसील की घोषणा कर सकते हैं। इसके इलावा मुख्यमंत्री कफोटा में एसडीएम कार्यालय व डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!